फील्डिंग कोच टी दिलीप ने हार्दिक पंड्या, रियान पराग और सुंदर को बेस्ट फील्डर के खिताब के लिए नोमिनेट किया। सुंदर को पूरी सीरीज में उनके शानदार फील्डिंग के लिए विजेता घोषित किया गया और जितेश शर्मा ने उन्हें विजेता का पदक प्रदान किया। बीसीसीआई की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में फील्डिंग कोच ने सुंदर की प्रशंसा करते हुए कहा, "ऐसा व्यक्ति जिसकी बाउंड्री लाइन पर सटीक पकड़ है और वह कैच को परख लेता है… दिल्ली में पांच रन बचाए। साथ ही, जब फील्डिंग में पूर्वानुमान लगाने और रिफ्लेक्शन की बात आती है तो वह असाधारण रहा है। इस बार मैंने एक अलग वाशिंगटन सुंदर को देखा है।" उन्होंने हार्दिक को ग्रुप में फॉर्मूला 1 कार के रूप में सराहा और कहा, " अगर कोई व्यक्ति जो बहुत सक्रिय रहा है, मैं कहूंगा, इस सीरीज में, वह टॉप गियर में फॉर्मूला 1 कार की तरह थे।"