क्राइम

बिहार: लालू की पार्टी के विधायक के घर से अवैध हथियार बरामद, 1 गिरफ्तार

बिहार के गया में राष्ट्रीय जनता दल की विधायक कुंती देवी के घर से अवैध हथियार बरामद हुई है।
2 min read
Aug 31, 2018
aresst
बिहार: लालू की पार्टी के विधायक के घर से अवैध हथियार बरामद, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली। बिहार के गया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक विधायक के घर से पुलिस ने कई अवैध हथियार बरामद किए हैं। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि विधायक का नाम कुंती देवी है। वह गया के अतरी की विधायक है।

चल रहा था अवैध हथियारों का व्यापार

गया के वरिष्ठ पुलिस राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को कहा, "पुलिस को सूचना मिली थी कि गया के एपी कलोनी स्थित गांगो बिगहा मोहल्ले में अतरी की राजद विधायक कुंती देवी के मकान से अवैध हथियारों का व्यापार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम विशेष कार्य बल (एसटीएफ) व जिला पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में दो देशी कारबाइन व एक पिस्तौल बरामद किया गया।"

एक व्यक्ति को भी किया गया गिरफ्तार

वहीं, उन्होंने बताया कि मकान से जैकी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि विधायक के पुत्र रंजीत यादव के रिश्तेदार पंकज यादव और डब्लू यादव फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जैकी ने पूछताछ में पंकज और डब्लू के साथ हथियारों की खरीद-ब्रिकी करने की बात स्वीकारी है। इस मामले को लेकर रामपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

150 से ज्यादा हथियारों की खरीद-फरोख्त

मिश्रा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपी विधायक के घर में रहकर अवैध हथियारों का व्यापार कर रहे थे। सूचना के मुताबिक इन सभी लोगों ने कुछ ही दिनों में 150 से ज्यादा हथियारों की खरीद-बिक्री की है।

Published on:
31 Aug 2018 06:10 pm
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त