क्राइम

बिहारः बक्सर में तीन बेटियों की हत्या कर थाने पहुंची महिला, बोलीं- मैंने अपनी बेटियां को मार दिया, ये थी वजह

Mother killed Three Daughters: बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी। बेटियों की हत्या के बाद वह खुद थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस वालों को दी।

2 min read
Bihar: Mother killed her Three Daughters in Buxar, Reason is Shocking

Mother killed Three Daughters: आज के समय में बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं रह गया है। खेल की दुनिया से लेकर अंतरिक्ष के मिशन तक बेटियों ने अपना नाम ऊंचा कर दिखाया है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं जो बेटे की चाहत में न केवल बेटियों को प्रताड़ित करते हैं, बल्कि उनकी हत्या तक कर देते हैं। आज बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार बेटियों की हत्या करने के बाद महिला खुद से थाने पहुंची और पुलिस वालों को बताया उसने अपनी बेटियों को मार दिया है। पहले तो पुलिस वाले भी उसकी बात पर भरोसा नहीं कर रहे थे। लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मां की ममता को शर्मसार करने वाली यह बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़की गायघाट गांव की है।


बेटियों को मारने वाली महिला की पहचान बड़की गायघाट निवासी सुनील यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। पिंकी देवी ने थाने में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। स्थानीय पुलिस महिला के घर पहुंचकर शवों को बरामद किया। बताया गया कि महिला ने बीते गुरुवार की रात को ही घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।


पुलिस की पूछताछ के दौरान पिंकी देवी ने बताया कि उसने खुद गला दबाकर तीनों बेटियों की हत्या की है। मां की क्रूरता की शिकार हुई बेटियों में पूनम कुमारी (8 वर्ष), रौनी कुमारी (7 वर्ष) और बबली कुमारी (4 वर्ष) की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। वहीं उसकी गोतनी को तीन दिन पहले एक बेटा हुआ था। यह देख वह गुस्से में थी। इसी कारण उसने तीनों बेटियों को तकिए से दबाकर, गला दबाकर हत्या कर दी।


वहीं दूसरी ओर हत्यारन महिला पिंकी देवी की सास हीरामुनी देवी ने बताया कि आज शुक्रवार की सुबह जब उसने चाय बनाने के लिए पिंकी को बोलना चाहा तो देखा कि घर में वो नहीं है। तीनों बेटी मृत पड़ी थी। बाद में पता चला कि पिंकी थाने गई है। महिला का पति बाहर कमाता है। घटना के संबंध में डुमरांव एएसपी राज ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published on:
02 Sept 2022 04:50 pm
Also Read
View All