मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सामने आया डबल मर्डर का मामला पटना सिटी के खुसरुपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव की है। जहां पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके दोनों बच्चों पर भी गोलियां चलाई गई। अपराधियों की कोशिश थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाए। इस घटना में दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों बेटे जख्मी हालत में है। एक बेटे की हालत ज्यादा नाजुक है, उसे पीएमसीएच में भेजा गया है।