क्राइम

बिहार के सुपौल में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारीः दर्द से कहराती रही स्कूली छात्राएं, डंडे बरसाते रहे गुंडे

सुपौल के त्रिवेणीगंज इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय हाई स्कूल छात्राओं को महंगा पड़ा छेड़छाड़ का विरोध, स्कूल में घुसकर गुंडों ने की डंडों से पिटाई। एक घंटे तक मचाया उत्पात।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 9:36 AM IST
bihar goons
बिहार के सुपौल में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारीः दर्द से कहराती रही स्कूली छात्राएं, डंडे बरसाते रहे गुंडे

नई दिल्ली। नीतीश राज में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिहार के सुपौल में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिले के त्रिवेणीगंज में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय हाई स्कूल में रहने वाली छात्राओं के साथ गुंडों ने इतनी मार पीट की है कि उन्हें अस्पताल में ही भर्ती करना पड़ा। दरअसल मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं के साथ ये सलूक किया गया है।

मौसम अपडेटः तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी
ये है पूरा मामला
सुपौल के त्रिवेणीगंज इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय हाई स्कूल में शनिवार देर शाम गांव के ही कुछ मनचले दीवार पर गंदी, भद्दी और अश्लील बातें लिख रहे थे। कुछ छात्राओं ने पहले इसका विरोध किया। न मानने पर छात्राओं ने उन मनचलों को जमकर डांट भी लगाई, इसके बाद ये मनचले वहां से भाग गए। लेकिन किसे पता था कि वो अपने साथ तूफान लेकर लौट रहे थे।

कुछ ही मिनटों में गांव के 2 दर्जन से भी ज्यादा लड़के लाठी डंडों के साथ स्कूल में पहुंच गए और छात्राओं पर हमला कर दिया। गांव के इन गुंडों ने मना करने के बाद पहले तो स्कूल में तोड़फोड़ की उसके बाद एक-एक करके तकरीबन 35 से ज्यादा भी लड़कियों की जमकर पिटाई कर डाली।

एक घंटे तक गुंडे बरपाते रहे कहर
नीतीश राज में पनप रहे इन गुंडों ने स्कूल की मासूम छात्राओं पर करीब एक घंटे तक लाठी और डंडे बरसाए। इस दौरान वे लगातार स्कूल परिसर में शोर मचाकर ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि वो किसी को नहीं छोड़ते हैं। खास बात यह है कि एक घंटे तक ये गुंडे स्कूल परिसर में उत्पात मचाते रहे, लेकिन मदद के लिए कोई भी नहीं आया।

कई छात्राओं के शरीर से बहता रहा खून
इस घटना में तकरीबन 40 लड़कियां बुरे तरीके से घायल हो गईं हैं। थोड़ी देर बाद जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो एंबुलेंस के साथ स्कूल पहुंचे और एक-एक करके सभी छात्राओं को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। इस दौरान कई छात्राओं के शरीर से खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रही थीं।

Updated on:
7 Oct 2018, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रात में गाड़ी रोकी, पूरे परिवार का अपहरण किया, 3 बच्चों को नहर में फेंका; तैरकर बचे 13 साल के करण ने खोला सूरत कांड का राज

कैरी बैग मांगने पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, बेटे के सामने ही चढ़ा दी कार! पुणे में हैरान करने वाली घटना

Gonda: शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार का आरोप, 6 महीने बाद श्रावस्ती से गिरफ्तार हुआ आरोपी

विप्रो की महिला इंजीनियर की हत्या मामले में नया मोड़, प्रेम संबंध के दावे को परिजनों ने नकारा, कहा- हम शुभम को नहीं जानते!

Fake Baba Arrested: अंबिकापुर में फर्जी बाबा नौशाद अली गिरफ्तार, कहता था- मैं रुहानी ताकतों का मालिक हूं, लोगों से ठगे लाखों रुपए