Bulli Bai App Case मुंबई पुलिस ने कहा कि फर्जी ऑनलाइन नीलामी में मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाले ‘बुल्ली बाइ’ ऐप केस में मुख्य आरोपी महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। वहीं उसके दोस्त इंजीनियर स्टूडेंट विशाल को कोर्ट ने मुंबई पुलिस की हिरासत में 10 जनवरी तक के लिए भेज दिया है।
नई दिल्ली। 'बुल्ली बाई एप' ( Bulli Bai App Case ) मामले में मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) की साइबर सेल ने मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स की पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है। 21 वर्षीय विशाल पेशे से इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे सोमवार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाली 100 जानी-मानी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने वाली मास्टर माइंड उत्तराखंड की एक महिला निकली है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची। इसी महिला के दोस्त ने Bulli Bai app के जरिए उन महिलाओं को लेकर अपमानजनक और अभद्र बातें लिखीं।
दरअसल इस महिला ने अपने दोस्त के साथ मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने जैसा घिनौना काम किया है। पुलिस ने इस शातिर महिला के साथी को भी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोर्ट ने शख्स को मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है।
यह भी पढ़ेँः Bulli Bai App controversy: 'बुली बाई' नाम से मुस्लिम महिलाओं को किया जा रहा नीलाम, पुलिस के हाथ लगा संदिग्ध
वहीं मुंबई पुलिस साजिशकर्ता महिला को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए उत्तराखंड की अदालत में पेश करेगी। पुलिस की मानें तो मास्टर माइंड महिला और विशाल एक दूसरे को जानते हैं। ये दोनों फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्त हैं। यही वजह है कि दोनों के लिंक होने की पुष्टि की भी जांच में हो गई।
इस कांड में मास्टरमाइंड महिला Bulli Bai app से जुड़े तीन खाते संचालित कर रही थी। जबकि उसका शातिर दोस्त विशाल कुमार पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने खालसा सुप्रीमिस्ट के नाम से खाता खोला था, ताकि लोगों को गलत फहमी हो और वो मतलब ये निकालें कि इस साजिश के पीछे कोई सिख व्यक्ति है।
यह भी पढ़ेँः Delhi: ड्रग्स पैडलर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर 50-60 लोगों ने किया हमला, 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल
बहरहाल दोनों आरोपियों की साजिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया। उत्तराखंड से पकड़ी गई उस शातिर महिला को मुंबई लाया जा रहा है। उधर, आरोपी विशाल कुमार को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत 10 जनवरी तक के लिए भेज दिया है।