13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulli Bai App controversy: ‘बुली बाई’ नाम से मुस्लिम महिलाओं को किया जा रहा नीलाम, पुलिस के हाथ लगा संदिग्ध

Bulli Bai App controversy: 'बुली बाई' (Bulli Bai) नाम के इस App पर संकड़ों मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की तस्वीर उनकी अनुमति के बिना न केवल अपलोड की गई बल्कि उसे नीलाम (Muslim Women Auction) भी किया जा रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 4 Jan 2022, 10:59 AM IST

Muslim women listed for ‘auction’ on Bulli Bai app, suspect arrested (PC: Navbharat Times)

Muslim women listed for ‘auction’ on Bulli Bai app

'सुल्ली डील्स'(Sulli Deals) के बाद एक बार फिर से मुस्लिम महिलाओं को एक ऐप के जरिए नीलाम करने का मामला सामने आया है। 'बुली बाई' (Bulli Bai) नाम के इस ऐप पर संकड़ों मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की तस्वीर उनकी अनुमति के बिना न केवल अपलोड की गई बल्कि उसे नीलाम भी किया जा रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) साइबर सेल ने एक 21 वर्षीय छात्र को संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर भी जांच जारी है।

बेंगलुरु से पकड़ा गया आरोपी

सोमवार को मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 'बुली बाई' ऐप मामले में बेंगलुरु से 21 वर्षीय आरोपी को पकड़ा गया है। ये एक इंजीनियरिंग का छात्र है। मुंबई पुलिस ने इस छात्र की उम्र के सिवाए उसकी पहचान को उजागर नहीं किया है । पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ IPC और IT एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली और मुंबई पुलिस के साथ कर रही जांच

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार दिल्ली और मुंबई दोनों पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। पहले दिल्ली पुलिस ने डोडी एप्लिकेशन (dodgy application) के डेवलपर के बारे में गिटहब ऐप (GitHub) से विवरण मांगी। इसके बाद ट्विटर से इसे हटाने को कहा था। वहीं, रविवार को, पश्चिम मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन ने ऐप को बढ़ावा देने वाले 'बुली बाई' ऐप डेवलपर्स और ट्विटर हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल,गिटहब ऐप (GitHub) पर बुली बाई (Bulli Bai) नाम से एक अज्ञात ग्रुप मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की तस्वीरों को अपलोड करता है। इसके बाद उसे नीलाम कर मुस्लिम महिलाओं को निशान बनाता है और उन्हें परेशान किया जाता है। ये मामला तब सामने आया जब शनिवार को एक महिला पत्रकार

बुली बाई (Bulli Bai) नाम से गिटहब ऐप (GitHub) पर कुछ ऐसी तस्वीरों को शेयर किया गया है जो एक बार फिर विवाद खड़ा चुका है. दरअसल गिटहब ऐप पर बुली बाई नाम से अज्ञात समूह द्वारा मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की तस्वीरों व उनको नीलाम (Auction) किया जा रहा है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है. तस्वीरों पर अभद्र और भद्दे कॉमेंट भी किये जा रहे हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

ये मामला तब सामने आया जब शनिवार को एक महिला पत्रकार ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। महिला पत्रकार ने बताया कि 'बुली बाई' (Bulli Bai) पर अपलोड की गई उसकी तस्वीर को 'डील ऑफ द डे' बताकर बेचा जा रहा है। उसने पोस्ट के साथ लिखा, "ये अत्यंत दुखद है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत इस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है।"

यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं का अपमान! Bulli bai के कारण दिल्ली से मुंबई तक हंगामा

प्रियंका चतुर्वेदी जताई चिंता

इस मामले के सामने आते ही मुंबई और दिल्ली पुलिस हरकत में आई और एक्शन लिया। वहीं, इस मामले के सामने आने पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा, इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले पर मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की।

इससे पहले "सुल्ली डील्स" का मामला आया था सामने

बता दें कि कुछ ऐसा ही मामला पिछले वर्ष भी सामने आया था। "सुल्ली डील्स" ऐप दर्जनों मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बिक्री की जा रही थी। इस मामले पर दक्षिणपंथी हिन्दू ट्रोल्स को पहले आरोपी बनाया गया था, परंतु जांच में जावेद आलम नाम का शख्स आरोपी निकला था। हालांकि, इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब 'बुली बाई' (Bulli Bai) मामले में कौन-कौन शामिल है इसकी जांच पूरी होने के बाद ही चीजें साफ होंगी।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की महिलाओं पर गंदी नजर, एक साथ दो कैस ने किया हैरान