राजधानी में दिल्ली पुलिस की टीम पर हुए हमले की खबर से सनसनी फैल गई है। दरअसल ड्रग पैडलर को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। इनमें से कुछ बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस झड़प में चार पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।