क्राइम

दिल्ली में सक्रिय फर्जी बाबाओं का गैंग, भगवा कपड़ों में लोगों से लिफ्ट लेकर चुराते हैं सामान

राजधानी दिल्ली में लोगों से लिफ्ट लेकर उनका माल साफ करने वाले फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
fgfg

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लोगों से लिफ्ट लेकर उनका माल साफ करने वाले फर्जी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ठग फगवा कपड़े बाबा का वेश धारण कर लेता था और फिर लोगों को चूना लगाता था। बीते 2 अक्टूबर को भी आरोपी ने एक आॅटो ड्राइवर से लिफ्ट लेकर उसका मोबाइल व अन्य सामान गायब कर दिया। ड्राइवर ने जब उसका विरोध किया तो मौके से फरार हो गया। ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम दे चुके इस बाबा की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के सोनिया विहार निवासी विजय यादव आजादपुर सब्जी मंडी में आॅटो चला कर सामान ढोने का काम करते हैं। दो अक्टूबर के दिन जब पह अपने आॅटो सोनिया विहार को निकले तो मुकुंदपुर फ्लाइओवर के पास उनको बाबा के वेशभूषा में एक शख्स खड़ा मिला। उस शख्स से लिफ्ट मांगी तो उसको बाबा समझ विजय ने भी बैठाने से इनकार नहीं किया। लेकिन जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचे बुराड़ी फ्लाइओवर के पास बाबा ने उसका मोबाइल साफ कर दिया। इस पर विजय बाबा को रोकना चाहा तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। इससे पहले भी ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम दे चुके इस बाबा की पुलिस को पहले से ही तलाश थी। लेकिन विजय की शिकायत पर जहांगीरपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

इस बीच गुरुवार शाम को मुकुंदपुर इलाके में गश्त कर रही पुलिस को वहां एक भगवा धारी बाबा खड़ा दिखाई थी। पुलिस ने शक होने पर जब उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया। इस पर पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित विजय ने भी उसको पहचान लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथुन बताया। पकड़े जाने वाले समय भी वह नए शिकार की तलाश में खड़ा था। पुलिस को शक है कि यह फर्जी बाबाओं का एक गैंग हो सकता है, जो राजधानी में ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

तैमूर नगर हत्याकांड: केस से जुड़े 2 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ, आरोपी गिरफ्त से अभी हैं बाहर
Updated on:
06 Oct 2018 08:43 am
Published on:
06 Oct 2018 08:19 am
Also Read
View All