मॉस्को। इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई (64) के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने से पहले मेंग होंगवेई चीन के लिए रवाना हुए थे। मेंग के गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मंगे की पत्नी ने जानकारी दी है कि उनकी पति से आखिरी मुलाकात एक एक सप्ताह पहले हुई थी। आपको बता दें कि इंटरपोल का हेड क्वार्टर फ्रांस के लियॉन शहर में है। यहीं पर वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। मेंग ने चीन की राजनीति में काफी समय देने के बाद दो साल पहले इंटरपोल के अध्यक्ष का पद संभाला था। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इंटरपोल दुनियाभर में अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। ऐसे में इंटरपोल के अध्यक्ष का चीनी यात्रा के दौरान गायब होना बड़े मायने रखता है।