27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार गैंगरेप केस: पुलिस इंस्पेक्टर के मोबाइल पर पहुंचा था घटना का वीडियो, गंगा घाट से हुई थी पहचान

बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय हुए महिला के साथ दुष्कर्म केस में नया मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 6:39 PM IST

news

बिहार गैंगरेप केस: पुलिस इंस्पेक्टर के मोबाइल पर पहुंचा था घटना का वीडियो, गंगा घाट से हुई थी पहचान

पटना। बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय हुए महिला के साथ दुष्कर्म केस में नया मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी और न ही इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना दी गई थी। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि खुद थाना पुलिस के मोबाइल पर वह वीडियो वायरल होकर आया था, जो महिला के साथ गैंगरेप के दौरान बनाया गया था। वीडियो में गंगा घाट की लोकेशन के आधार पर पुलिस गांव में आरोपियों की तलाश को पहुंची थी। गांव के ही लोगों के माध्यम से ही 2 अक्टूबर की दोपहर को पुलिस को मालूम चला कि वीडियो में दिख रहा घटनास्थल जलगोविंद घाट है। वीडियो में आरोपियों की पहचान शिव पूजन महतो के तौर पर हुई। पुलिस जब गांव पहुंची और आरोपियों की पहचान कराई गई, तो मामले का पता चला और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो सकी।

बिहार: उपवास के चलते गंगा में नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाला

क्या था मामला

आपको बता दें कि रविवार को महिला के साथ उस समय गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, जब वह जिउतिया व्रत (जीवित पुत्रिका व्रत) के दौरान गंगा स्नान कर रही थी। इसके बाद इस कुकर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया गया। इधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक 40 वर्षीय महिला जिउतिया पर्व पर रविवार को जब गंगा में स्नान कर रही थी, तब वहां घाट पर कोई नहीं था। इस दौरान वहां दो लोग पहुंचे और महिला को पकड़कर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवपूजन महतो और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की त्वरित सुनवाई कराने की कोशिश करेगी।

नोबेल पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी बनेंगे संघ के मुख्य अतिथि, विजयादशमी कार्यक्रम में होंगे शामिल

दरअसल, इस मामले में पीड़िता पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत व सूचना नहीं दी गई थी, बल्कि
घटना वायरल वीडियो का क्लिप बाढ़ के थाना प्रभारी अबरार अहमद खां के पास पहुंचा था। पुलिस इंस्पेक्टर अबरार के अनुसार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि वीडियो दूसरे अभियुक्त विशाल ने बनाई थी और उसी ने उसका वायरल किया। वहीं, घटना स्थल पर एक शराब का पाउच और बचा हुआ चखना मिला है। गांव वालों के अनुसार आरोपियों ने घटना के समय शराब पी रखी थी। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब के ये खाली पाउच देश के उस राज्य में मिले हैं, जहां शराब पीने या बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है।