27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस:CBI को श्मशान घाट की खुदाई में मिले 5 नरकंकाल, फॉरेंसिक जांच शुरू

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस:CBI को श्मशान घाट की खुदाई में मिले 5 नरकंकाल, फॉरेंसिक जांच शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 11:34 AM IST

bihar shelter home

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस:CBI को श्मशान घाट की खुदाई में मिले 5 नरकंकाल, फॉरेंसिक जांच शुरू

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सीबीआई टीम को सिकंदरपुर स्थित एक श्मशान घाट से कई और कंकाल मिले हैं। इन कंकालों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह रही लड़कियों में से एक बच्ची ने आरोप लगाया था कि वहां के कर्मचारियों द्वारा उनके एक साथ रह रही एक लड़की की हत्या कर उसे बालिका गृह के परिसर में ही दफना दिया गया था।

पिता बना हैवानः 10 साल तक बेटी का करता रहा रेप, फेसबुक फ्रेंड की मदद से पुलिस तक पहुंची शिकायत

बृजेश से और कड़ी पूछताछ करेगी सीबीआई
सीबीआई की टीम फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के साथ मिलकर बुधवार दोपहर सिकंदरपुर के उस श्मशान घाट पर पहुंची। यहां खुदाई कर कई कंकाल बरामद किए गए जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है. आपको बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर के ड्राइवर ने ही पूछताछ के दौरान सीबीआई को इस श्मशान घाट के बारे में बताया था। वहीं सीबीआई की टीम बृजेश ठाकुर को रिमांड पर लेकर आगे कड़ी पूछताछ कर सकती है।

दरअसल पुलिस ने परिसर के अंदर जुलाई में भी खुदवाई करायी थी, लेकिन उस वक्त कुछ भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार विजय से मिली जानाकारी पर सीबीआई ने महाकाल-महाशक्ति मंदिर के पीछे खुदाई करवाई। विजय इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ काम करता था।

खौफनाक 'खाकी' : पुलिसकर्मी ने चलती ट्रेन में महिला की शर्ट के बटन तोड़े, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

जुलाई महीने में शेल्टर होम के परिसर में हुई थी खुदाई
आपको बता दें मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान बृजेश द्वारा संचालित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया था। केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार मामले में नए सुराग का तलाश कर रही है। ऐसे में श्मशान घाट से मिले और पांच कंकाल एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, इसके आधार पर भी सीबाआई मामले की ओर तह तक जा सकती है।