27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक ‘खाकी’ : पुलिसकर्मी ने चलती ट्रेन में महिला की शर्ट के बटन तोड़े, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

नशे में चूर पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ की मारपीट, फिर ट्रेन से फेंकन की दी धमकी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 12:15 PM IST

खाकी

खौफनाक 'खाकी' : पुलिसकर्मी ने चलती ट्रेन में महिला की शर्ट के बटन तोड़े, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। होलंबी कलां और बादली रेलवे स्टेशन के बीच चलती ईएमयू ट्रेन में पुलिस हवलदान ने सिर्फ गुंडागर्दी की बल्कि महिला के साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की है। खाकी ने नशे में चूर इस पुलिसकर्मी ने एक महिला यात्री के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि मारपीट भी की। यही इतने भर से इस पुलिसकर्मी का मन नहीं भरा तो उसने महिला की शर्ट तक फाड़ दी।

जान से मारने की धमकी
आरोपित की पहचान उत्तर पश्चिम जोन में पीसीआर वैन पर तैनात हवलदार सतवीर के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर सब्जी मंडी रेल थाना पुलिस ने हवलदार व युवती के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हवलदार के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती ने भी महिला को लात-घूंसों से पीटा। तमाम घटनाक्रम का विरोध करने पर हवलदार ने महिला को ट्रेन से फेंक देने तक की धमकी दे डाली।

पीड़ित ने महानगर दंडाधिकारी के सामने भी बयान दर्ज कराया। 26 वर्षीय पीड़िता अजमेरी गेट इलाके में पति के साथ रहती हैं और नरेला में उनका मायका है। वह 30 सितंबर को ससुराल आने के लिए नरेला स्टेशन पर कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक चलने वाली ईएमयू ट्रेन (नंबर 64454) में बैठीं। दोपहर बाद करीब चार बजे ट्रेन जैसे ही होलंबी कलां स्टेशन से आगे बढ़ी, एक शख्स ने बदतमीजी शुरू कर दी।

सबके सामने तोड़ दिए महिला की शर्ट के बटन
नशे में लड़खड़ा रहे शख्स का जब महिला ने विरोध किया तो उसने महिला को थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं सरेआम इस महिला की शर्ट के बटन भी तोड़ दिए..जिसके कारण इस महिला को अन्य यात्रियों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इस बीच महिला विरोध करती रही...तो पुलिसकर्मी के साथ सफर कर रही महिला ने भी पीड़ित पर वार करना शुरू कर दिया। महिला के पेट और चेहरे पर चोट आई हैं।

वर्दी में ना होने के कारण पुलिसकर्मी की पहचान तत्काल नहीं हो पाई। पीड़ित महिला ने ट्रेन से ही अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उनके पिता ने पुलिस स्टेशन से संपर्क किया...इसके बाद सब्जी मंडी रेल थाने को सूचित किया गया। एक एएसआइ ने बादली स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर पीड़ित महिला व आरोपित से मुलाकात की। इस दौरान आरोपित की पहचान हवलदार सतवीर के रूप में हुई, जबकि युवती वहां से भाग गई।