27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता बना हैवानः 10 साल तक बेटी का करता रहा रेप, फेसबुक फ्रेंड की मदद से पुलिस तक पहुंची शिकायत

देश की राजधानी में बाप की वहशियाना हरकत, 10 साल तक बेटी के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 1:39 PM IST

crime

पिता बना हैवानः 10 साल तक बेटी का करता रहा रेप, फेसबुक फ्रेंड की मदद से पुलिस तक पहुंची शिकायत

नई दिल्ली। देश की राजधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाप ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। दरअसल दिल्ली की पालम पुलिस ने मंगलापुरी के रहने वाले एक शख्स के खिलाफ बेटी से रेप करने, उस पर हमला करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पिता ने 2008 से बेटी का यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। घिनौनी हरकत करने वाला ये शख्स बेटी को मोबाइल में ब्लू फिल्म दिखाकर रेप करता था।

खौफनाक 'खाकी' : पुलिसकर्मी ने चलती ट्रेन में महिला की शर्ट के बटन तोड़े, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक उसके पिता से वह दो बार 2011 और 2013 में गर्भवती हुई। आरोपी ने एक बार दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। जबकि दूसरी बार हाथापाई के जरिये दरिंदगी को अंजाम दिया। रिपोर्ट के मुताबिक बेटी को जब समझ आई तो उसने पिता की ओर से बनाए जा रहे शारीरिक संबंध का विरोध करना शुरू कर दिया।

मां भी नहीं कर पाई पीड़िता की मदद
विरोध के बीच बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई तो घर में हंगामा मच गया। झगड़ा भी होने लगा, लेकिन पिता ने बच्ची को जान से मारने जैसे हैवानियत भरी धमकी देकर उसकी मां को भी चुप करवा दिया। पति की धमकी के कारण मां चुप्पी साधने पर मजबूर हुई। घर में कलह न हो, इसके लिए बेटी ने पिता की हैवानियत के बारे में मां को बताना बंद कर दिया और अत्याचार सहने लगी।

रिश्ते को तार-तार करने वाला इस की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। उसने बेटी को अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। हैवानियत की शिकार पीड़िता ने कई बार आत्महत्या की कोशिश की लेकिन मां ने उसे बचा लिया। आखिर में पीड़िता ने अपने एक फेसबुक दोस्त की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचाया। पीड़िता वर्तमान में 17 वर्ष की है।

ऐसे इस पीड़िता ने दिखाई शिकायत की हिम्मत
- 2015 में फेसबुक फ्रेंड को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की आपबीती बताई।
- 25 जुलाई 2018 को पीड़िता ने दोस्त से कहा कि वह उसे इस दलदल से निकाले नहीं तो जान दे देगी।
- 16 सितंबर 2018 को पीड़िता ने चाइल्ड लाइन पर अपने पिता की शिकायत की।
- नागपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस दिल्ली ट्रांसफर किया और पीड़िता को दिल्ली लेकर आई।
- 30 सितंबर को पालम थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।