राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते के भौंकने से एक शख्स अपना आपा ही खो बैठा। इसके बाद जो इस शख्स ने किया उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। मामला दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पश्चिम विहार इलाके में पालतू कुत्ते के भौंकने पर एक शख्स पर पागलपन सवार हो गया। ये शख्स इतना गुस्साया कि, पड़ोसी पर आगबबूला हो गया। यही नहीं गुस्साए इस शख्स ने पड़ोसियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ोसी ने हमला किया है। इसमें पीड़ित परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं।
शख्स के हमले के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस में इस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। इसी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लाल टीशर्ट पहना एक शख्स किस तरह लोहे की रॉड से महिला की पिटाई कर रहा है। महिला के रोकने पर भी वो लगातार उस पर रॉड से हमला करता जा रहा है।
यह भी पढ़ें - केरल में दिल दहलाने वाली घटना, दो बच्चों समेत परिवार के पांच लोग फंदे पर लटके मिले
ये है पूरा मामला
रक्षित नाम का युवक अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहता है। उनके पड़ोस की गली में रहने वाला एक शख्स धर्मवीर दहिया उनके घर के करीब से गुजर रहा था।
तभी घर के दरवाजे पर बैठा पालतू कुत्ता धर्मवीर और उनके पीछे जा रहे गली के कुछ कुत्तों पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने से धर्मवीर का पारा हाई हो गया और वो अपना आपा खो बैठा। उसने रक्षित के पालतू कुत्ते को पूंछ से पकड़कर फेंक दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा।
कुत्ते के साथ मारपीट करता देख रक्षित बाहर आया और धर्मवीर को रोकने की कोशिश की। इस बीच धर्मवीर ने कुत्ते पर ईंट से हमला किया। धर्मवीर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ और घर से एक लोहे का रॉड लेकर वापस आया। इतनी देर में रक्षित के मामा और मामी भी घर के बाहर आ गए।
धर्मवीर ने वापस आते ही सबसे पहले कुत्ते के सिर में लोहे का रॉड मारा और उसके बाद रक्षित के मामा पर हमला कर दिया, जिससे वो मौके पर गिर गए। इसके बाद धर्मवीर ने उनकी मामी के साथ भी मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रक्षित ने पश्चिम विहार थाने में अपनी शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें - तिहाड़ जेल से बाहर क्या भेज रहा था सुकेश चंद्रशेखर? सीसीटीवी में कैद हुई 'महाठग' की करतूत