30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Murder Case: चौकीदार ने 17 वर्षीय किशोरी की लूट ली आबरू, गुस्से में सब्बल से सिर पर किया वार, फिर ब्लेड से काट दिया गला

Surajpur Guard Murder: चौकीदार की हत्या के मामले में किशोरी गिरफ्तार, 28 सितंबर की अलसुबह वारदात को दिया था अंजाम, काम करने पहुंचे मजदूरों ने किशोरी को निर्माणाधीन मकान से भागते देखा था
2 min read
Google source verification
Surajpur Guard murder case

Surajpur Murder case, सूरजपुर कोतवाली (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के एक निर्माणाधीन मकान में वृद्ध चौकीदार की हत्या (Surajpur Murder) के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि चौकीदार ने रविवार की देर रात नाबालिग के साथ रेप किया था। इससे गुस्साई किशोरी ने पहले सब्बल से उसके सिर पर वार किया, फिर ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी थी। 28 सितंबर की सुबह जब काम करने मजदूर मकान में पहुंचे तो किशोरी वहां से निकलकर भाग गई। जब वे भीतर गए तो चौकीदार की लाश पड़ी थी। फिर उन्होंने इसकी सूचना सूरजपुर पुलिस को दी थी।

सूरजपुर जिले में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान मालिक ने उसकी देखरेख के लिए 65 वर्षीय ग्रामीण को बतौर गार्ड रखा था। गार्ड के साथ ही 17 वर्षीय नाबालिग भी रहती थी। 27 सितंबर की रात नाबालिग निर्माणाधीन मकान में ही सोई थी। इस दौरान अलसुबह गार्ड ने उसके साथ रेप किया। इससे किशोर काफी नाराज हुई।

वह वृद्ध को दादा-दादा कहती थी। घटना के बाद गुस्साई किशोरी ने निर्माणाधीन मकान में रखे सब्बल से चौकीदार के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद ब्लेड से उसका गला काट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात (Guard murder) को अंजाम देने के बाद किशोरी डर गई और वह वहीं बैठी रही।

Surajpur Guard murder case: मजदूरों ने किशोरी को भागते देखा

बताया जा रहा है कि रात में चौकीदार की हत्या करने के बाद अंधेरा होने की वजह से वहीं रही। वह 28 सितंबर की सुबह जब काम करने मजदूर वहां पहुंचे तो किशोरी को वहां से भागते देखा। जब मजदूर भीतर के कमरे में गए तो चौकीदार की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

मामले में पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। पुलिस ने बुधवार को किशोरी को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।