दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी की है। देश की बड़ी जेलों में शुमार तिहाड़ से भी सुकेश बाहरी दुनिया के संपर्ख में था। इस बात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुआ है। ये महाठग जेल के बाहर मैसेज भिजवाता था, उसकी ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हुई है। दरअसल आरोपी सुकेश तिहाड़ जेल के नर्सिंग स्टाफ को एक लेटर देकर बाहर भेज रहा था। उसकी यही हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।