क्राइम

हनी ट्रैप में फंसा वायु सेना का जवान, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। देवेंद्र शर्मा को दुश्मन देश ने हनी ट्रैप में फंसाया और फिर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश की।
2 min read
Delhi Police Crime Branch Arrested An Air Force Jawan Who Trapped In Honey Trap
Delhi Police Crime Branch Arrested An Air Force Jawan Who Trapped In Honey Trap

भारत की खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए अब दुश्मन देशों ने नया पैंतरा अपनाया है। दरअसल दुश्मन देशों की ओर से हनी ट्रैप के जरिए पहले जवानों को फंसाया जा रहा है और फिर उनसे जरूरी और खुफिया जानकारियां हांसिल की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वायु सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। जवान का नाम देवेंद्र शर्मा बताया जा रहा है और इस पर जासूसी का आरोप लगाया गया है। देवेंद्र शर्मा को सबसे पहले हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर उससे भारतीय वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है।

जवान से हासिल की गई ये जानकारियां
बताया जा रहा है कि, हनी ट्रैप में फंसा कर देवेंद्र शर्मा से उच्च अधिकारियों के नाम और पते मांगने के साथ ही कहां कितने रडार तैनात किए गए हैं, इस तरह का गोपनीय और अहम जानकारी निकाली गई हैं।

यह भी पढ़ें - डेटिंग ऐप्स पर मिलने के बाद लोगों को लूटने वाले गिरोह का भंड़ाफोर, तीन गिरफ्तार

यही नहीं माना जा रहा है कि, इन जानकारी की वजह से आने वाले वक्त में भारत को काफी नुकसाल पहुंचाए जाने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को 6 मई को खुफिया एजेंसी के मिले इनपुट पर गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र शर्मा मूल रूस से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

फेसबुक के जरिए महिला से हुई दोस्ती
मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र शर्मा की की एक महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। दरअसल महिला की प्रोफाइल से उसकी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे देवेंद्र ने एक्सेप्ट कर लिया।

देवेंद्र शर्मा को फोन सेक्स के जरिये ट्रैप में लिया गया। इसके बाद देवेंद्र से कुछ अहम और संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। यही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक, जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस
एक तरफ देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया है तो दूसरी तरफ अब पुलिस इस मामले से जुड़ी उस महिला की तलाश में है जिसने देवेंद्र को फंसाया है। माना जा रहा है कि महिला के मिलने से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।

ISI के दखल की आशंका
दरअसल पुलिस को शक है कि इस पूरे काम में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का हाथ है। हनी ट्रैप को अंजाम देने में खुफिया एजेंसी ISI लगी हुई है। पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक एकाउंट में कुछ संदिग्ध ट्रांसेक्शन भी मिली हैं।

यह भी पढ़ें - 1.2 kg सोना, 47.56 लाख कीमत; रियाद से सोने का रिंच लेकर लौट रहा था यात्री, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Published on:
12 May 2022 09:52 am