भारत की तुलना में खाड़ी देशों में सोने की कीमत कम है। इसका कारण है कि वहां भारत की तुलना में सोने पर टैक्स कम है। ऐसे में खाड़ी देशों से सोने की तस्करी के खूब मामले सामने आते रहते हैं। पहले भी देश के कई एयरपोर्ट पर सऊदी अरब, यूएई, दुबई, इराक जैसे खाड़ी देशों से लौट रहे यात्रियों को सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। अब ताजा मामला चेन्नई से सामने आया है, जहां कस्टम ने एक यात्री ने सोने के रिंच के साथ गिरफ्तार किया।