क्राइम

दिल्ली: शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, कश्मीर में सेना पर लगाए थे झूठे आरोप

शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज शेहला रशीद पर इंडियन आर्मी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने का आरोप सेना के जवानों पर कश्मीरियों का उत्पीड़न करने का आरोप
less than 1 minute read
Sep 06, 2019
e2.png

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ( JNU ) की पूर्व छात्र नेता और जेएनयूएसयू ( JNUSU ) की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद (Shehla Rashid) की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शेहला के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शेहला रशीद पर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद के हालात को लेकर इंडियन आर्मी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने का आरोप है।

आपको बता दें कि शेहला ने 18 अगस्त को कई ट्वीट कर सेना के जवानों पर कश्मीरियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

शेहला का आरोप था कि इंडियन आर्मी कश्मीर में रात को जबरन लोगों के घरों में घुस जाती है और गैर-कानूनी रूप से लड़कों को उठा लेती है।

इसके साथ ही गलत तरही से घरों में छानबीन की जाती है।

इस दौरान घर में रखे सामानों को भी नष्ट कर दिया जाता है। हालांकि सेना ने इन आरोपों को पूरी तरह से भ्रामक और झूठा बताया था।

Updated on:
06 Sept 2019 07:27 pm
Published on:
06 Sept 2019 01:54 pm
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त