क्राइम

दिल्ली: लिव इन में रहने वाली महिला मित्र का कातिल गिरफ्तार

दिल्ली के संगम विहार में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला मित्र की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Jul 17, 2018
दिल्ली: लिव इन में रहने वाली महिला मित्र का कातिल गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला मित्र की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला का शव दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक अपार्टमेंट की
पांचवी मंजील में कमरे में मिला। उसके चेहरे और सर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पांच दिन पहले मिले थे दोनों

बता दें कि यह घटना रविवार रात की है। मृतक महिला का नाम गुलशन है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए रामवीर से पुलिस पूछताछ में पता चला कि गुलशन और आरोपी पांच दिन पहले मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ी की दोनों संगम विहार के एक अपार्टमेंट स्थित पांचवी मंजील में एक कमरे में एक साथ लिव इन में रहने लगे।

घटना के दिन हुए थी लड़ई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई को रविवार की रात गुलशन के किसी अन्य से संबंध होने के मुद्दे पर उनके बीच बहस हुई। रामवीर और गुलशन के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि रामवीर ने लोहे के सामान से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का शव खुन से लथपथ पड़ा था

वहीं, घटना सी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की महिला का शव खुन से लथपथ वहीं पड़ा है। रामवीर भी वहीं मौजूद था। पुलिस पूछताछ में उसने सारी बात बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के घरवालों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें

टीवी देखने से किया मना तो भाजपा नेता की कर दी हत्या, मचा हड़कम्प
Published on:
17 Jul 2018 09:33 am
Also Read
View All