क्राइम

जेल से बाहर निकला डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, जानिए कहां होगा नया ठिकाना

हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह-सुबह डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। रेप और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। अब उसके नए ठिकाने को लेकर भी खुलासा हुआ है।
2 min read
Dera Sacha Saudha Chief Gurmeet Ram Rahim Gets Parole For 30 Days
Dera Sacha Saudha Chief Gurmeet Ram Rahim Gets Parole For 30 Days

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेप और हत्या के मामले में उम्र की सजा काट रहा बाबा सुबह-सुबह जेल से बाहर आ गया है। दरअसल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार सुबह-सुबह जेल से बाहर निकाला गया है। गुरमीत को बाहर निकालने की वजह उसको मिली पैरोल है। गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग की ओर से पैरोल दी गई है। शुक्रवार सुबह रामरहीम जेल से बाहर लाया गया है और भारी सुऱक्षा के बीच राम रहीम को जेल से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है, अगले एक महीने तक डेरा प्रमुख जेल से बाहर ही रहेगा।

ये होगा गुरमीत का नया ठिकाना
बताया जा रहा है कि वह पैरोल अवधि के दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। यह आश्रम बागपत के गांव बरनावा में स्थित है और यहीं राम रहीम का डेरा होगा।

हरियाणा सरकार की ओर से रामरहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है। इससे पहले भी कई बार राम रहीम पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है।

यह भी पढ़ें - गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत से श्रद्धालु ने गद्दी को लेकर किया सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

फरवरी में 21 दिन की मिली थी पैरोल
हरियाणा सरकार बीते कुछ समय से लगातार डेरा प्रमुख को पैरोल पर बाहर निकाल रही है। इससे पहले फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल दी गई थी।

इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उसे जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था।

इन मामलों में सजा काट रहा डेरा चीफ
डेरा चीफ राम रहीम को CBI की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। इसके साथ ही पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में भेजा गया था। तब से ही डेरा चीफ जेल में बंद है।

इसके अलावा गुरमीत को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी। इन सभी मामलों में सजा के बाद से ही वो जेल में बंद है। हालांकि कोई न कोई कारण बताकर वो आए दिन पैरोल पर बाहर आ जाता है। इस बार उसे सबसे ज्यादा दिनों की पैरोल मिली है।

कब-कब जेल से आया बाहर
डेरा प्रमुख अब तक कई बार जेल से बाहर आ चुका है।
- पिछले साल 12 मई 2021 को डेरा प्रमुख को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। तब गुरमीत को 48 घंटे की पैरोल दी गई थी।
- इस दौरान उसने गुरुग्राम में अपनी बीमार मां से मुलाकात की थी।
- इसके बाद 3 जून 2021 को जांच के लिए दोबारा पीजीआईएमएस लाया गया था।
- 6 जून को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती किया गया था। तब भी उसे पैरोल मिली।
- फरवरी 2022 में भी 21 दिन की पैरोल मिली

यह भी पढ़ें - डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत

Published on:
17 Jun 2022 10:27 am