क्राइम

Extortion Case: वसूली मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर की बढ़ी मुश्किल, लुकआउट नोटिस जारी

Extortion Case सवा सौ करोड़ रुपए की वसूली मामले में ठाणे पुलिस ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, एक बिल्डर और पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने लगाए आरोप

2 min read
Aug 13, 2021

नई दिल्ली। सवा सौ करोड़ रुपए की वसूली ( Extortion Case ) से जुड़े मामले में फंसे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किल बढ़ गई है। ठाणे पुलिस ने पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Look out circular) जारी किया है। ठाणे के पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी।

विवादों में आए सीनियर आईपीएस (IPS) परमबीर सिंह के खिलाफ यह नोटिस उस मामले को लेकर जारी किया गया है, जिसमें उन पर 1.25 करोड़ रुपए की वसूली करने का आरोप है।

वर्ष 2018 से फरवरी 2019 के बीच का है, जब परमबीर सिंह ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, उस दौरान उन पर सवा सौ करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगा है।

इस मामले में लगातार फंस रहे पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई है। ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।

वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह और अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि परमबीर सिंह खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया था।

ये है लुकआउट नोटिस
लुकआउट नोटिस तब जारी किया जाता है, जब किसी व्यक्ति को देश से भागने की आशंका हो और उसे रोकना हो।

परमबीर सिंह पर केस और शिकायतों का निपटारा करने के बदले में 15 करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप है।
यह आरोप एक बिल्डर ने लगाए थे। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने भी निलंबन वापस लेने के लिए 2 करोड़ की मांग का आरोप लगाया था।

Published on:
13 Aug 2021 01:20 pm
Also Read
View All