क्राइम

बहू का बनाया खाना पसंद नहीं आया तो कर दी बेटे की हत्या

शांताराम को खाना पसंद नहीं आया और उसने रेखा का बनाया खाना नाले में फेंक दिया। इस हरकत से रेखा नाराज हो गई। ससुर-बहू के विवाद में बेटे को भी घसीटा गया।

2 min read
बहू का बनाया खाना पसंद नहीं आया तो कर दी बेटे की हत्या

उल्हासनगर। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में छोटी सी बात पर रिश्तों के कत्ल का एक और शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां 50 साल के एक शख्स ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हत्या का कारण और भी चौंकाने वाला है। दरअसल, बहू ने खाना अच्छा नहीं बनाया था, जिसके चलते आरोपी बाप नाराज हो गया था। आरोपी का नाम शांताराम उज्जैनकर बताया जा रहा है। वह विट्ठलवाड़ी का रहने वाला है। वहीं मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी शांताराम को गिरफ्तार कर लिया है।

...ऐसे हुई विवाद की शुरुआत

ये भी पढ़ें

बड़े भाई पर तवा से हमला कर उतारा मौत के घाट, जानिए हत्या की वजह

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्णा अपने पिता और पत्नी (19 वर्षीय रेखा) के साथ विट्ठलवाड़ी में रहता था। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन रेखा ने अपने ससुर शांताराम को खाना परोसा था। शांताराम को खाना पसंद नहीं आया और उसने रेखा का बनाया खाना नाले में फेंक दिया। इस हरकत से रेखा नाराज हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कृष्णा घर पर नहीं था। वह काम पर गया था।

पिता को पत्नी से मारपीट के लिए ना किया

जब कृष्णा घर लौटा तो पिता ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद कृष्णा ने रेखा को डांटा और खाना खाकर टहलने चला गया। उसके जाने के बाद रेखा और शांताराम में फिर से झगड़ा हो गया। इस दौरान जब कृष्णा वापस आया तो उसके सामने पिता ने पत्नी को पेट में मार दिया। कृष्णा ने इसका विरोध किया और पिता से रेखा पर हाथ ना उठाने के लिए कहा। इस बात से शांताराम नाराज हो गया और कृष्णा पर ही हमला कर दिया। इस हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

हत्यारा कर गया था एक गलती, मोबाइल ने खोला मर्डर का राज
Updated on:
23 May 2018 01:58 am
Published on:
23 May 2018 02:07 am
Also Read
View All