13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े भाई पर तवा से हमला कर उतारा मौत के घाट, जानिए हत्या की वजह

मऊगंज थाने के चक्रभाठी गांव में हुई घटना, आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
murder

elder brother killed by attack

रीवा. घरेलू विवाद में युवक ने अपने बड़े भाई पर तवे से हमला कर दिया। हमले में वह खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा, जिसे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मारपीट करने पर था आमदा
घटना मऊगंज थाने के चक्रभाठी गांव की है। यहां रहने वाले राजू उर्फ गुलजार मोहम्मद 30 वर्ष का सोमवार की रात अपने पिता नियाज मोहम्मद से विवाद हो गया था। वह घर में पिता व छोटे भाई फिरोज की पत्नी से मारपीट करने पर आमदा था। इस दौरान छोटा भाई घर पहुंच गया जिसने उसे विवाद करने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने तैश में आकर समीप ही रखे तवे से उस पर हमला कर दिया। तवे का वार उसके सिर में लगा जिससे वह खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा।

पूरे मोहल्ले में खिंचा सनाका
अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। तत्काल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं वारदात में प्रयुक्त तवा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किये। घरेलू बात को लेकर युवक अपने पिता से विवाद कर रहा था जिसमें इतनी बड़ी घटना हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा।

हादसा बताने का किया प्रयास
उक्त युवक की हत्या को पहले दबाने का प्रयास किया गया। उसे जब अस्पताल लाया गया तो गिरने से चोट बताई गई लेकिन बाद में एक महिला शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंची तो उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंच गई जिसने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

दोनों पक्षों का था आपराधिक रिकार्ड
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों का थाने में आपराधिक रिकार्ड है। मृतक व आरोपी के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज है जिनके खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है। घटना के समय आरोपी के नशे में होने की जानकारी भी मिली है जिसकी तस्दीक की जा रही है।