29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ी गई महिला तस्कर, पेट में थी 5 करोड़ रुपए की 900 ग्राम कोकीन

25 साल की महिला के पेट में 900 ग्राम पदार्थ था। बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपए आंकी गई। सफदरजंग अस्पताल में सारे कैप्सूल निकाले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 21 May 2018, 11:53 AM IST

Smuggling

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ी गई महिला तस्कर, पेट में थी 5 करोड़ रुपए की 900 ग्राम कोकीन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पेट में कोकीन छिपाकर ले जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 साल की एक ब्राजीलियन महिला पेट में ए ग्रेड कोलंबियन कोकीन ले जा रही थी। डॉक्टरों की मदद से कोकीन बाहर निकाली गई। बीते सोमवार को संदेह के घेरे में आई इस महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार मेडिकल के बाद इस हफ्ते गिरफ्तार किया है।

अमरीकी ड्रग माफिया से ली थी कोकीन

अब इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को उन लोगों की तलाश है जो महिला को लेने आए थे। ब्यूरो के जोनल निदेशक मध सिंह ने कहा, 'महिला ने यह कोकीन दक्षिण अमरीकी ड्रग माफिया से ली थी, वह इसे एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में किसी अफ्रीकी ड्रग तस्कर को सौंपने वाली थी।' पिछले एक साल में पकड़े गए ज्यादातर ड्रग तस्करों का संबंध साओ पाउलो और अदिस अबाबा से मिला है। इससे पहले अप्रैल में भी दो ब्राजीलियन लोगों से तरल रूप में करीब 10 करोड़ की कोकीन पकड़ी गई थी।

106 कैप्सूल में 900 ग्राम कोकीन

महिला के पेट में 106 कैप्सूल्स में यह कोकीन भरी गई थी। इसका वजन करीब 900 ग्राम है, जबकि कीमत पांच करोड़ रुपए आंकी गई है। पूछताछ में महिला ने साउ पाउलो से विमान में चढ़ने के पहले कोकीन भरे कैप्सूल निगलने की बात कबूली है। एक और खास बात यह है कि आमतौर पर तस्करों के पास से ड्रग्स का परिष्कृत (प्योरिफाइड) रूप नहीं मिलता है, लेकिन इस महिला के पास ए ग्रेड कोलंबियन कोकीन जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि इसे सोडियम बाइकार्बोनेट और अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर करीब पांच किलो बिक्री योग्य ड्रग्स तैयार की जानी थी।

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के इलाके में मिली ऐसी चीज कि हो गया बवाल