क्राइम

हरियाणा: दो गुटों में कहासुनी पर हुआ विवाद, चले लाठी-डंडे और तलवार

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 1:37 PM IST
FIGHT
हरियाणा: दो गुटों में कहासुनी पर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे और तलवार

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे फरीदाबाद से दो रिश्तेदारों के बीच कहासुनी के लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे और तलवारें तक निकल आईं। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे और तलवार
खबरों के मुताबिक, घटना फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ की है। सुभाष कॉलोनी में दो रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और तलवारें चली। दोनों पक्षों में हुए इस झगड़े का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष लाठी डंडे और तलवार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वाकये की तस्वीरें पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हथियारबंद लोग वहां से भाग गए।

महिला को दी गाली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला का कहना है कि उसके देवर, मम्मी और ससुर के अलावा कई लोगों ने जब उन्हें गाली गलौज की तो उन्होंने इस बात का विरोध किया। इस पर उन्होंने लाठी डंडे और तलवार चलाने शुरू कर दिए। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जांच की बात कह रही है।

सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी

उधर कहासुनी की एक और खबर फरीदाबाद से है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट कर्मचारी की ओर से बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने का मामला सामने आया । इस विवाद में सब इंस्पेक्टर की ट्रेन तक छूट गई। उन्होंने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की । बीएसएफ सब इंस्पेक्टर अपने परिवार के साथ मथुरा जा रहे थे।

Updated on:
24 Nov 2018, 1:37 PM IST
Published on: