5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों से नहीं, बल्कि किसी और से भयभीत है इस शहर की पुलिस

पुलिस के सामने इन प्रेमी जोड़ों की और उनके परिजनों की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 24 Nov 2018, 12:38 PM IST

Lovers Couple big Challenge for bareilly Police

बदमाशों से नहीं, बल्कि किसी और से भयभीत है इस शहर की पुलिस

बरेली। जिले में बदमाशों के साथ ही प्रेमी युगल भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। दिन पर दिन लड़कियों के अपने प्रेमी के साथ चले जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस पर पुलिस की सबसे ज्यादा चुनौती प्रेमी युगल और उनके परिजनों की सुरक्षा की रहती है।बरेली में रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र में लड़की के प्रेम प्रसंग में बहला फुसला कर अपहरण के मामले दर्ज होते है। 2018 में अब तक 423 मामले दर्ज हो चुके है। इनमे से अधिकाँश मामले प्रेम प्रसंग के ही है। इतना ही नहीं प्रेम संबंधों के चलते जिले में कई बार ऑनर किलिंग की भी घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे में पुलिस के सामने इन प्रेमी जोड़ों की और उनके परिजनों की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है।

हर साल बढ़ रहे हैं मामले

जिले में प्रेमी युगल के घर से फरार होने के मामले लगातार बढ़ रहे है। 15 नवंबर तक जिले में 423 मामले लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के दर्ज हु चुके है। जबकि 2017 में 418 मामले इसी तरह के दर्ज हुए थे और 2016 में 388 केस सामने आए थे।

हो चुकी हैं हत्याएं

प्रेम प्रसंग के मामले पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है अभी कुछ दिनों पहले ही बारादरी इलाके के रहने वाले सब्जी व्यापारी को लड़की पक्ष के लोगों ने वाहन से कुचल कर मार डाला था। सब्जी व्यापारी के बेटा पड़ोस की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। इसी तरह से देवरनिया इलाके में भी लड़की के प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर में घुस कर बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। इसके पहले ऑनर किलिंग की भी घटनाएं सामने आ चुकी है।

पुलिस के सामने ये है चुनौती

लड़की के फरार होने के बाद लड़की की बरामदगी पुलिस के सामने किसी चुनौती से कम नहीं है। उसके बाद प्रेमी युगल को सुरक्षा देना और लड़की के कोर्ट में बयान कराना जिसके बाद प्रेमी और उसके परिजनों को सुरक्षा देना किसी चुनौती से कम नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश