
कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा के तट पर उमड़ा सैलाब- देखें वीडियो
बरेली।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने पवित्र रामगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। बरेली और उसके आस पास के श्रद्धालुओं का सुबह अँधेरे से ही रामगंगा के तट पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोग अपने परिवार के साथ रामगंगा के तट पहुंचे माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद लोगों ने तट पर पूजा कर रामगंगा का आशीर्वाद लिया।
प्रशासन ने की थी तैयारी
रामगंगा में डुबकी लगाने के लिए आने वाले लोगों को किसी भी दिक्क्त का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए थे। बैराज बनने के कारण इस बार घाट की लम्बाई कम कर दी गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के वाच टावर लगाए गए थे और सुरक्षा के लिए पीएसी की मोटर वोट भी तैनात की गई थी।
लगा जाम
लोगों की भारी भीड़ के कारण रामगंगा के पुल पर जाम लग गया जिससे कि श्रद्धालुओं को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। वाहनों की लम्बी लम्बी कतारों के बीच श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से दीवार के सहारे नीचे उतरने लगे जिन्हे बाद में पुलिस ने रोका।
Published on:
23 Nov 2018 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
