7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक पीड़िताओं की मदद करने वाली फरहत नकवी अब फिल्म में आएंगी नजर

फरहत नकवी इस फिल्म में समाजसेवी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देश मयंक मधुर करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Farhat Naqvi who help talak victims will be see in hindi movie

तलाक पीड़िताओं की मदद करने वाली फरहत नकवी अब फिल्म में आएंगी नजर

बरेली। तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई बुलंद करने वाली केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी जल्दी ही हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। सनराइज मीडिया ग्रुप एंड फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म में फरहत नकवी अहम किरदार निभाएंगी। ये फिल्म तलाक जैसे मुद्दे पर आधारित होगी और फरहत नकवी इस फिल्म में समाजसेवी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देश मयंक मधुर करेंगे।

समाजसेवी का होगा किरदार

इस फिल्म में फ़रहत नकवी अहम किरदार में नजर आएंगी। फ़रहत एक सामाजिक संगठन की संचालिका दिखाई जाएगी जो महिलाओं के हक़ के लिए दिन-रात संघर्ष करती रहती है। इसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि रूढ़िवादी मानसिकता के शिकार लोग उन पर कड़ा प्रहार करते है उन्हें डराने की कोशिश करते है लेकिन फ़रहत नकवी एक सशक्त महिला होने का किरदार निभा रही हैं जो मज़हबी ठेकेदार पर भारी पड़ती है। अपने संघर्ष के दम पर वो महिलाओं को सम्मान, इज्जत और हक़ दिलाती हैं और इस लड़ाई की नायिका बन जाती है।

मेरा हक संगठन चलाती हैं फरहत

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए मेरा हक फाउंडेशन नाम की संस्था चलाती है। फरहत नकवी कई महिलाओं की आवाज बन चुकी है और इसके लिए उन्हें कई बार धमकियां भी मिली है बावजूद इसके फरहत अपने मिशन को आगे बढ़ा रहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग