क्राइम

असम के शुक्लेश्वर घाट पर बड़ा धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

असम के शुक्लेश्वर घाट पर बड़े धमाके का मामला सामने आया है। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
2 min read
Oct 13, 2018
news
असम के शुक्लेश्वर घाट पर बड़ा धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। असम के शुक्लेश्वर घाट पर बड़े धमाके का मामला सामने आया है। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका शनिवार दोपहर को हुआ, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस की ओर से घटना को लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ के साथ घटना स्थल पर सूबतों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार तेज आवाज के साथ हुए धमाके के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। दहशत में आए लोगों ने आनन—फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह व झूठी खबरों पर गौर न करने की अपील की व लावारिस चीजों के देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा।

वहीं, गुवाहाटी के ज्वाइंट सीपी दिगांत बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिवर फ्रंट के नजदीक यह धमाका लगभग 12:45 के आसपास हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से कई गई घटना की प्राथमिक जांच में किसी साजिश की संभावना नहीं सामने आई है। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा गया और चेकिंग जारी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार धमाका बहुत शक्तिशाली था, जिससे घाट की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त् हो गई। यहां तक कि दीवार की ईंटें भी टुकड़े—टुकड़े होकर रास्ते पर बिखर गई।

Published on:
13 Oct 2018 02:18 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार