क्राइम

जम्मू-कश्मीर में एक और गैंगरेप का मामला, 11 लोगों ने 8 महीने तक की दरिंदगी

मामले पर पुलिस ने तुरंत एक्शन दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
2 min read
Aug 01, 2018
crime
जम्मू-कश्मीर में एक और गैंगरेप, 11 लोगों ने 8 महीने तक किया यौन शोषण

जम्मू-कश्मीर। जम्मू का कठुआ गैंगरेप और हत्या की आग अभी शांत भी नहीं हुई है कि एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उसके साथ 11 लोगों ने 8 महीने तक दरिंदगी की। मामले पर पुलिस ने तुरंत एक्शन दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामला जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा का बताया जा रहा है। जहां एक युवती ने पुलिस में केस दर्ज कराया है कि उसके साथ आठ दिनों तक दुष्कर्म हुआ है, जिसमें 11 लोग शामिल हैं। शिकायत के बाद से पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है और बाकी लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच भी की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी मानवता को शर्मसार करने वाला कठुआ गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया था। यहां रसाना गांव की 8 वर्षीय एक बच्ची को 10 जनवरी 2018 को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। बाद में 17 जनवरी को उसका शव पास के जंगल से बरामद किया गया था।

इस मामले में हेड कांस्टेबल तिलक राज और सहायक निरीक्षक आनंद दत्ता को गिरफ्तार किया गया था। इन पर कथित रूप से सांजी राम से 4 लाख रुपये लेने और महत्वपूर्ण साक्ष्य को नष्ट करने का आरोप है। राज और सहायक निरीक्षक आनंद दत्ता इस घटना के बाद से ही पद से हटा दिए गए थे।

Published on:
01 Aug 2018 11:24 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त