नई दिल्ली। देशभर को हिला देने वाले कठुआ गैंगरेप केस में मामला धीरे-धीरे सुलझता नजर आ रहा है। पुलिस, जांच एजेंसियों, केस से जुड़े तथ्यों और लोगों, नाबालिग आरोपी आदि की प्रत्यक्ष-परोक्ष मदद से मामले की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझती जा रही है, हालांकि अभी भी दोषियों के नाम सामने नहीं आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अब पुलिस वाले भी खुद घिरते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले में नाबालिग ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को जो कहानी सुनाई, उसे ही जांच एजेंसी के सामने भी दोहराई।