क्राइम

Stand Up Comedian को Video बनाकर दी रेप की धमकी, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Stand Up Comedian Agrima Joshua को Rape की धमकी देने वाला धराया Gujarat Police ने वडोदरा से Shubham Mishra को किया Arrest कॉमेडियन को Instagram पर Video बनाकर दी थी रेप की धमकी, कई धाराओं में दर्ज हुए केस

2 min read
Jul 13, 2020
स्टैंडअप कॉमेडियन को वीडियो बनाकर रेप की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। गुजरात पुलिस ( Gujarat Police ) ने 26 वर्षीय एक शख्स को इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो अपलोड करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। दरअसल वडोदरा के रहने वाले इस शख्स ने स्टैंडअप कॉमेडियन ( Stand Up Comedian ) को इस वीडियो के जरिए रेप की धमकी दी थी। इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग ( NCW ) ने गुजरात पुलिस के प्रमुख को लिखा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस शिकायत के बाद ही गुजरात पुलिस ने कदम उठाते हुए इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, वड़ोदरा के शुभम मिश्रा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने कॉमेडियन अग्रीमा जोशुआ को रेप की धमकी दी थी।

वडोदरा सिटी पुलिस ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। 'वडोदरा सिटी पुलिस ने शुभम मिश्रा की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए अपमानजनक, धमकी भरे वीडियो के संबंध में कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि हमने उसे हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।'

आपको बता दें कि बाद में इस शख्स ने वीडियो हटाकर माफी मांग ली।

इन धाराओं में दर्ज हुए केस
मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लीलता), 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) 505 (सार्वजनिक दुराचार के लिए जिम्मेदार बयान), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (एक महिला के अपमान का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, शुभम मिश्रा नाम के इस शख्स ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उसने अग्रिमा जोशुना नाम की एक स्टैंड अप कॉमेडियन को भद्दी गालियां दी और फिर बाद उसने रेप करने की धमकी दी।

दरअसल एक साल पहले जोशुना ने महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महराज की मूर्ति को लेकर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो से शुभम को आपत्ति थी। इसके बाद शुभम ने अपनी आपत्ति भद्दे वीडियो के जरिए जाहिर की।

दो दिन पहले NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा को एक चिट्टी लिखी थी। उन्होंने वीडियो अपलोड करने वाले इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Published on:
13 Jul 2020 11:45 am
Also Read
View All