क्राइम

भाई और चाचा पहले हाथ पकड़ते और फिर…दसवीं की छात्रा ने उत्तरपुस्तिका में लिखकर बताई आपबीती

भाई और चाचा पहले हाथ पकड़ते और फिर...दसवीं की छात्रा ने उत्तरपुस्तिक में लिखकर बताई आपबीती
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 11:07 AM IST
girl
भाई और चाचा पहले हाथ पकड़ते और फिर...दसवीं की छात्रा ने उत्तरपुस्तिक में लिखकर बताई आपबीती

नई दिल्ली। हरियाणा की हाईटेक सिटी गुरुग्राम से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दसवीं की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और दुर्व्यहवार को लेकर खुलासा किया है। खास बात यह है कि दसवीं की छात्रा ने आपबीती को अपनी उत्तरपुस्तिका के जरिये बयां किया है। उत्तर पुस्तिका में उसने बताया कि किस तरह उसका भाई और चाचा मिलकर उसके साथ लगातार यौन शोषण कर रहे हैं। जब टीचर ने कॉपी में छात्रा के साथ हो रही छेड़छाड़ के बारे में पढ़ा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की के दोनों रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
पुलिस ने बादशाहपुर गांव की छात्रा के यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोप में उसके चाचा और नाबालिग चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। चाचा को जेल भेज दिया गया है जबकि चचेरे भाई को फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा ने स्कूल में एक अक्टूबर को परीक्षा के दौरान अपनी आंसरशीट में अपने साथ हो रहे यौन शोषण की बात लिखी थी। टीचर ने कॉपी पढ़ मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी।

पकड़कर गलत तरीके से छूते थे, फिर...
मैनेजमेंट ने पुलिस में इसकी शिकायत कराई। पीड़िता ने बताया, वो यह सब अपने माता-पिता को बताने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। इसलिए उसने कॉपी में ये सब लिख दिया। लड़की का कहना है कि उसका चचेरे भाई उसी के घर में रहता है, जबकि उसका चाचा उनका पड़ोसी है। दोनों अक्सर उसे पकड़कर गलत तरीके से छूते थे। दोनों ने कई बार उससे छेड़खानी की, जिसने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत परेशानी झेलनी पड़ी।

Published on: