1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीयू की छात्रा ने तीन साल के मासूम का अपहरण कर मांगी पांच करोड़ की फिरौती, फिर…

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा ने अपने भाई के साथ मिलकर रची अपहरण की साजिश, तीन साल के मासून को अगवा कर मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती। अब गिरफ्त में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 Oct 2018, 9:12 AM IST

kinapping

डीयू की छात्रा ने तीन साल के मासूम का अपहरण कर मांगी पांच करोड़ की फिरौती, फिर...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पांच करोड़ की फिरौती के लिए तीन साल के मासूम को अगवा किया जाने की गुत्थी को अब पुलिस ने सुलझा लिया है। 24 घंटे के अंदर इस गुत्थी को सुलझाने के बाद जो तथ्य सामने आए वो आपको भी चौंका देंगे। पुलिस के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा समेत एक नाबालिग को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी क्लास बंक कर पूरे करता था अपने शौक

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक 11 को उन्हें सूचना मिली कि तीन साल के बच्चे का अपरहण हो गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और तलाश में जुट गई। शुरुआती जांच में ही पता चला कि पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। ये मांग वॉट्सएप के जरिये बच्चे के पिता से की गई थी। वॉट्सएप से संदेश भेजने का मकसद अपनी पहचान छिपाना था। बहरहाल पुलिस ने मुस्तैदी से केस पर काम शुरू किया और 24 घंटे के अंदर ही मामले में सफलता हाथ लगी।

डीयू की छात्रा को किया गिरफ्तार
पैसों के लिए मासूम का अपहरण करने वाली लड़की को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि ये लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष की छात्रा है। यही नहीं चौंकाने वाला खुलासा तो तब हुआ जब पता चला कि उसका साथ देने वाला भी उसका छोटा नाबालिग भाई है। भाई-बहन ने अगस्त में बनाई थी अपहरण की साजिश बना ली थी।

दो महीने पहले रची साजिश, किराए पर लिया था कमरा
युवती ने छोटे भाई के साथ मिलकर अपने घर के पास किराए पर एक कमरा लिया। इसी कमरे में अपहरण के बाद बच्चे को रखा गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी उसे अगवा किया गया। फिलहाल मामले में बाकी पूछताछ चल रही है।

शिवसेना विधायक तुकाराम कातेंवर पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

वारदात से मिला बड़ा संकेत
इस वारदात ने सनसनी फैला दी है...काफी कम उम्र में छात्रा का पैसों के लिए इस तरह अपहरण की वारदात को अंजाम देना और उसमें भी उसके नाबालिग भाई का साथ देना नकारात्मक संकेत दे रहा है। बहरहाल तीन साल का मासूम अब सुरक्षित और अपने माता-पिता के पास है।