1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: झड़ते बालों से परेशान चोर ने चोरी कर खरीदी जॉन अब्राहम हेयरस्टाइल वाली विग

चोर को जॉन का धूम वाला हेरयस्टाइल काफी पसंद था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 11 Oct 2018, 12:12 PM IST

delhi

दिल्ली: झड़ते बालों से परेशान चोर ने चोरी कर खरीदी जॉन अब्राहम हेयरस्टाइल वाली विग

नई दिल्ली। दिल्ली में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। एक चोर अपने झड़ते बालों से इतना परेशान था कि उसने चोरी के पैसे से जॉन अब्राहम के हेयरस्टाइल वाली विग खरीदी। बता दें कि चोर को जॉन का धूम वाला हेरयस्टाइल काफी पसंद था। वह उसे पहनकर ही पार्टियों में जाता था। दिल्ली पुलिस ने इस चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चोरी का डिग्री होल्डर कहलाता था चोर

बता दें कि चोर का नाम जीतू है। उसने अपने झड़ते बालों के चक्कर में एक दर्जन से भी अधिक चोरियां की है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज है। यही नहीं वह चोरों के एक गैंग का सदस्य भी है। वह क्राइम के रास्ते में इतना आगे बढ़ चुका है कि उसे चोरी का डिग्री होल्डर कहा जाता है।

कई वारदातों में रहा है शामिल

कई बार पुलिस ने उसे वेस्ट दिल्ली और गुड़गांव में भी चोरी करने की वजह से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि जेल में रहते हुए वह दूसरे अपराधियों के संपर्क में आया। जेल से छूटने के बाद वह और शातिर होता गया। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उसके पास कई हथियार भी है। पुलिस के मुताबिक जीतू चोरी की महंगी बाइक्स चलाता था। उसेक पास एक देशी पिस्टल भी थी। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उस समय उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले थे।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में छह चोरों ने एक विग की शॉप में पैसे की चोरी करने की जगह 25 लाख के बाल उड़ा लिए थे। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर इन चोरों ने विग ही क्यों चुराएं। विग चुराने का उनका मकसद क्या था? छह में से पकड़े गए दो चोरों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि विग चुराकर ये विग की दुकान खोलने वाले थे। वे इसे चुराकर दिल्ली और चंड़ीगढ़ में दुकान खोलकर मोटा पैसा कमाने का सपना देख रहे थे, क्योंकि उन्होंने ने सुना था कि विग के बिजनेस में अच्छी कमाई होती है। चोरों ने बताया कि खुद का दुकान खोने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने विग को चुराने का प्लान बनाया।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम