1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: सनसनीखेज खुलासा, नाराज था बेटा इसलिए की मां-पिता और बहन की हत्या

दिल्ली के वसंत कुंज किसनगढ़ में बुधवार को सामने आई थी ट्रिपल मर्डर की घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 11 Oct 2018, 9:14 AM IST

delhi murder

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से नाराज था बेटा इसलिए कि मां-पिता और बहन की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज किसनगढ़ में बुधवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस ने सनसनी फैला दी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसे सुन कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पुलिस के मुताबिक परिवार में जिंदा बचे 19 साल के बेटे सूरज ने ही अपने मां-पापा और बहन की हत्या की है।

पढ़ाई के लिए लिए रोज पड़ती थी डांट

पूछताछ के लिए हिरास्त में लिए गए सूरज ने जो खुलासे किए हैं, वह हैरान कर देने वाले हैं। सूरज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे आजादी की जिंदगी जीने नहीं दे रहे थे। मां और बहन भी उसकी आजादी में खलल पैदा कर रही थी। उसे अक्सर पढ़ाई के लिए डांटा जाता था, जिससे वह परेशान था। ये बातें उस पर इतनी हावी हुई की उसने अपने अपनों को ही मार डाला। वहीं, सूरज को अपने सगे मां-बाप और बहन की हत्या करने का कोई पछतावा भी नहीं है।

एक के बाद एक कि मां-बाप और बहन की हत्या

पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसने सबसे पहला निशाना अपने पिता को बनाया। 19 साल के सूरज ने बुधवार को रात के लगभग तीन बजे अपने पिता मिथलेश वर्मा (44) के सीने और पेट पर चाकू से आठ बार हमला किया। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में सो रही अपनी मां सिया को निशाना बनाया। बेहरम बेटे ने अपनी मां को सात बार चाकूओं से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मां-बाप की हत्या करने के बाद एक मिनट के लिए भी सूरज के हाथ नहीं रूके उसने अपनी नाबालिग बहन को भी चाकूओं से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।

लाश के पास घंटों बैठा था सूरज

पूछताछ में खुलासा हुआ कि सूरज तीनों की हत्या करने के बाद लगभग 2 घंटे तक ताश के पास बैठा रहा, ताकि वह पुलिस को कोई ऐसी कहानी बताए जिससे उस पर किसी को शक ना हो। उसने लगभग 5:30 बजे पड़ोसियों को सूचना दी कि दो चोरों ने उसके घर में घुसकर उसके मां-बाप और बहन की हत्या कर दी।

खुद को भी किया घायल

19 साल के सूरज ने बड़े ही शातिराना अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया। उसने परिवार वालों की हत्या करने के बाद अपने शरीर पर भी वार किए, चोटे पहुंचाई ताकि पुलिस ये समझे की चोरों ने उसे भी मारने की कोशिश की है। सूरज ने पुलिस को बताया कि जिस समय चोर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसने उनके सामने मरने की ऐक्टिंग की थी, जिस वजह उसकी जान बच गई। लेकिन पुलिस की शख्त पुछताछ में उसने अपना सारा जूर्म कबूल कर लिया।

क्या है मामला...

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के वसंत कुज किसनगढ़ से ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया था। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा था। तीन रूम के अपार्टमेंट में हुई वारदात में मृतकों की पहचान मिथिलेश, उनकी पत्नी सिया और उनकी बेटी नेहा के रूप में हुई है, जबकि बेटा गंभीर रूप से खून में लथपथ दरवाजे पर मिला।