क्राइम

मैं तुम्हारा नौकरी लगा दूंगा बस पैसे दो….शातिर के झांसे में आकर युवक ने गवाएं हजारों रुपए, पुलिस ने दबोचा

नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 91 हजार की ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2024, 11:52 AM IST
नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 91 हजार की ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया।

CG Fraud News: नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 91 हजार की ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को प्रार्थी लोकेश सेन पिता पुरंधर सेन (28) निवासी सांकरा ने आवेदन में बताया कि 4 दिसंबर 2023 को ग्राम नगेड़ा निवासी राजेश पटेल मेरे सेलून की दुकान में आकर कहा कि मैं क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर नौकरी लगा दूंगा। अमानत के रूप में 91000 रुपए आपको जमा करना पड़ेगा।

राजेश पटेल के कहने पर उसने राशि जमा कर दी। इसके बाद एजेंट द्वारा न काम दिलाया और न ही पैसा वापस किया है। इससे प्रार्थी को ठगे जाने का एहसास हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सांकरा थाना पुलिस अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई। जहां पुलिस उसके घर पहुंची। आरोपी अपने घर में मिला। पूछताछ करने पर अपना नाम राजेश पटेल पिता अमृत पटेल (31) निवासी नगेड़ा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने 91000 रुपए एजेंट के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Updated on:
16 Apr 2024, 11:52 AM IST
Published on: