क्राइम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने LoC के पास कर दिया सीजफायर का उल्लंघन जम्मू-कश्मीर मेंआर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान श्मीर में दहशतगर्दी फैलाने के लिए हर हथकंड़ा अपना रहा पाकिस्तान

2 min read
Sep 14, 2019

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

कभी आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ तो कभी सीमा पर गोलीबारी। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दी फैलाने के लिए हर हथकंड़ा अपना रहा है।

ताजा मामला कश्मीर के राजौरी जिले से जुड़ा है। यहां पाकिस्तान ने LoC के पास के पास सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पाक सेना ने शनिवार सुबह सीमा पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। तभी भारतीय सैनिकों ने भी मोर्चा संभालते हुए पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

आपको बता दें कि जम्म-—कश्मीर में मसले पर पूरी तरह से मुंह की खाए पाकिस्तान को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

अमरीका, फ्रांस और रूस से लेकर दुनिया के तमाम देशों ने पाकिस्तान की दलीलों को खारिज करते हुए आर्टिकल 370 को भारत का अंदरूनी मामला मामला बताया है।

और तो और कश्मीर मसले को हिंदू—मुस्लिम से जोड़ने में लगे पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात का भी साथ नहीं मिल सका है।

ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर में दहशत फैलाकर विश्व बिरादरी का ध्यान कश्मीर मसले पर लगाना चाहता है।

गौरतलब है कि इससे पहले सात सितंबर को को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की थी।

इसके साथ ही नियंत्रण रेखा(एलओसी) पर एक सप्ताह से रही शांति अशांति में बदल गई थी।

एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सुबह 7.45 बजे कृष्णा घाटी क्षेत्र में सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी और फिर मोर्टार से गोलाबारी की गई थी।

घटना में भारतीय क्षेत्र में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें

PoK में इमरान खान ने स्वीकार किया PAK की नाकामी, कहा- कश्मीर पर किसी भी मुस्लिम देश ने नहीं दिया साथ
Updated on:
14 Sept 2019 01:31 pm
Published on:
14 Sept 2019 10:47 am
Also Read
View All
झांसी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़, सिपाही की गर्लफ्रेंड के फ्लैट से करोड़ों का सोना-नकदी बरामद, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Drug smuggling: 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार, झारखंड से निकला कनेक्शन

Theft in Surajpur: शादी समारोह में शामिल होने परिवार समेत गया था ठेकेदार, चोरों ने घर से 5 लाख नगद समेत 20 लाख के जेवर किए पार

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

IPL सट्टा कनेक्शन में युवा मोर्चा महामंत्री गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पुलिस पर जानकारी छिपाने के आरोप