पीओके की राजधानी मुज्जफराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि मुझे यकीन था कि कश्मीर मुद्दे पर मुस्लिम देश हमारा साथ देंगे, लेकिन भारत के साथ आर्थिक हित जुड़े होने के कारण हमारा साथ नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पाकिस्तान दुनिया के हर मंच पर जाएगा और कश्मीर के बारे में अवगत कराएगा।