क्राइम

कबाड़ी वाले दिलदार के प्यार में कैसे पड़ी रुबिका? अंजाम में हुए 50 टुकड़े, अब लव जिहाद की चर्चा

Jharkhand Rubika Murder Case: श्रद्धा मर्डरकेस से भी ज्यादा खौफनाक मामला झारखंड के साहिबगंज जिले से सामने आया है। यहां दिलदार अंसारी नामक शख्स ने रुबिका पहाड़िया नामक अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के 50 टुकड़े कर दिए। पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी है। दूसरी ओर इस केस में अब लव जिहाद की चर्चा भी शुरू हो गई है।

3 min read
Jharkhand Rubika Murder Case

Jharkhand Rubika Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डरकेस की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि झारखंड के साहिबगंज जिले से उससे भी खौफनाक हत्या का एक मामला सामने आया। रुबिका पहाड़िया नामक एक महिला की हत्या उसके पति ने कर दी। फिर उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर से करीब 50 टुकड़ों में काटा। आरोपी ने पत्नी के शव के टुकड़े को आस-पास में ऐसे फेंका कि उसे कुत्ते खा रहे थे। अब जब यह मामला सामने आया तो आरोपी दिलदार अंसारी और उसके परिवार को 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर इस मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतका रुबिका के सिर के टुकड़ों को तलाश कर रही है। इस खौफनाम मामले के खुलासे के दूसरे दिन पुलिस को रुबिका का जबड़ा मिल गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी के सिर के भी कई टुकड़े किए। इस घटना को सोमवार को लोकसभा में उठाया गया। बीजेपी के दो सांसदों ने इस घटना को लव जिहाद की घटना बताया है।


रुबिका की जघन्य हत्या से लोगों में गुस्से का भाव है। लोग आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। कबाड़ का काम करने वाले दिलदार ने आदिवासी पत्नी रुबिका के साथ जो दरिंदगी की, उसे जानकर लोगों का प्यार पर से विश्वास उठ जाएगा। 22 साल की रुबिका झारखंड के बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहने वाली एक आदिवासी लड़की थी। आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की रुबिका छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। नौवीं तक पढ़ने के बाद रुबिका ने पढ़ाई छोड़ दी थी।


रुबिका ने परिजनों ने उसकी शादी आदिवासी समाज में की थी। लेकिन पति की मौत के बाद रुबिका टूट सी गई थी। पति की मौत के बाद बोरियो बाजार आने-जाने के दौरान रुबिका की मुलाकात दिलदारी अंसारी से हुई। दिलदार काम तो कबाड़ी का करता था। लेकिन पहनावे और रहन-सहन में स्टाइलिश था। पति की मौत से टूटी रुबिका को दिलासा देकर दिलदार ने भरोसा जीता। फिर दोस्ती के बाद दोनों की नजदीकी बढ़ी।


दिलदार से नजदीकी की बात पता चलने पर रुबिका के परिवार वालों ने उसे समझाया भी था। लेकिन वो नहीं मानी, कुछ दिनों तक दोनों लिव इन में रहे। जिसके बाद रुबिका ने शादी का दवाब बनाया तो दिलदार बहाने बनाने लगा। बाद में पुलिस के समझाने पर दिलदार शादी के तैयार हुआ। दोनों की शादी की। लेकिन कुछ दिनों तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद ही दोनों में अनबन होने लगी।


रुबिका की बहन शीला पहाड़िया ने कहा-बोरियो बेल टोला निवासी दिलदार पेशे से कबाड़ी है। पिता सुरजा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िया इस रिश्ते का विरोध करते थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी शादी करा दी। शादी के बाद ही दिलदार और उसके परिवार के सदस्य उस पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहे थे। मारपीट करते थे। जब रिबिका नहीं मानी तो उसकी नृशंस हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें - झारखंड: दिलदार ने इलेक्ट्रिक कटर से किए आदिवासी पत्नी के कई टुकड़े


पत्नी की हत्या के बाद दिलदार ने पुलिस में रुबिका की गुमशुदगी की शिकायत की। उसने घरवालों को भी रुबिका के लापता होने की सूचना दी। लेकिन शव के टुकड़े मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। कबूला कि उसने मां और मामा के साथ मिलकर हत्या की और शव के 50 टुकड़े कर फेंक दिए।


इधर रुबिका पहाड़िया मर्डर केस की जांच SIT को सौंप दी गई है। पुलिस ने अब तक शव के 18 टुकड़े बरामद किए हैं। सोमवार को रुबिका हत्याकांड को लेकर झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। लोकसभा में रांची के सांसद संजय सेठ ने इस मामले को लव जिहाद बताया। गोंडा के भाजपा सासंद डॉ.निशिकांत दुबे ने भी इस धर्मांतरण का मामला बताया।


शव के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट भी पुलिस कराएगी। वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से गहन जांच पर जोर दिया जाएगा। साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के नेतृत्व में एसआईटी की टीम बनाई गई है। आरोपी पति दिलदार अंसारी, उसकी मां मरियम खातून, मामा मैनुल हक, भाई महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून समेत कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें - श्रद्धा मर्डर केस: महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों से मैच हुआ पिता का DNA

Updated on:
19 Dec 2022 02:51 pm
Published on:
19 Dec 2022 02:25 pm
Also Read
View All