24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: पत्नी को इलेक्ट्रिक कटर से 12 टुकड़ों में काटकर फेंका, गर्दन समेत कई हिस्से गायब

झारखंड के साहिबगंज में बोरिया संथाली में श्रद्धा मर्डर केस से भी खतरनाक हत्या का खुलासा हुआ। आरोपी पति ने अपने पत्नी की हत्या कर उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर 12 टुकड़े कर फेंक दिए। शव के इन टुकड़ों को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पूछताछ हो रही है कि, क्यों मारा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Dec 2022, 1:34 PM IST

jharkhand_murder_case.jpg

झारखंड में श्रद्धा से भी खौफनाक मर्डर केस, दिलदार ने इलेक्ट्रिक कटर से किए आदिवासी पत्नी के 12 टुकड़े

श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिला रखा है। श्रद्धा मर्डर केस के बाद अचानक देश में इस तरह की हत्याओं की एक लम्बी लिस्ट बनती जा रही है। मेरठ, कर्नाटक, जयपुर के बाद झारखंड के साहिबगंज में बोरिया संथाली में एक रोंगटे खड़ा कर देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। हत्या इतनी खौफनाक है कि, लोग उफ्फ करने लगे। बोरियो थाना के अंतर्गत शनिवार देर शाम एक महिला के शव के करीब 12 से ज्यादा टुकड़े संथाली मोमिन टोला के एक कच्चे घर और उसके आस-पास के इलाके से बरामद किया गया। गर्दन समेत ऊपरी शरीर के कई हिस्सों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शव को खाते देख प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस का सूचना दी

झारखंड के साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना का पता तब चला जब एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को खाते देखा। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना की गंभीरता को आंकते हुए डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची।

दिलदार ने बनाया खतरनाक प्लान

मामला यह है कि, आदिवासी रबिका पहाड़िन (22 वर्ष) ने दिलदार अंसारी के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका रबिका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। विवाह के बाद रबिका पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। बताया जा रहा कि, दोनों करीब दो साल से साथ रह रहे थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही दिलदार का पत्नी रबिका से झगड़ा होने लगा था। तंग आकर दिलदार ने खतरनाक प्लान बनाया। रबिका पहाड़िन, दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

शव के कटे अंग को कुत्ते खा रहे थे

फिर दिलदार अंसारी ने पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। और उसे उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते खा रहे थे।

आरोपी पति से पूछताछ जारी - एसपी

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि, मृतका की पहचान बोरियो इलाके के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िया (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी हत्या पति दिलदार अंसारी (25 साल) ने की है। मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति से थी, जबकि आरोपी समुदाय विशेष का है। बीते दो साल से दोनों एक छत्र के नीचे रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता थी। उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था।

यह भी पढ़े - श्रद्धा मर्डर के आरोपी आफताब ने कोर्ट से कहा, बेल याचिका गलती से दायर हुई

यह भी पढ़े - आफताब 1 दिसम्बर को उगलेगा सच, नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस को मिली मंजूरी