3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आफताब 1 दिसम्बर को उगलेगा सच, नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस को मिली मंजूरी

Shraddha Murder Case श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का एक दिसम्बर को नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट की इजाजत मिल गई है। आज संगीनों के साए में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए आफताब को रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ले जाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Nov 2022, 2:16 PM IST

shraddha_murder_case.jpg

आफताब 1 दिसम्बर को उगलेगा सच, नार्को टेस्ट की दिल्ली पुलिस को मिली मंजूरी

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट एक दिसम्बर को होगा। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है। अब दिल्ली पुलिस को कुछ उम्मीद बंधी है कि, आफताब अब सच उगलेगा। और दिल्ली पुलिस को कुछ मजबूत सुबूत हासिल हो सकेंगे। इसलिए आफताब के नार्को टेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस काफी उत्साहित है। पहले 5 दिसंबर को नार्को टेस्ट करने की डेट फाइनल हुई थी। इससे पूर्व सोमवार को आफताब पर हुए हमले के बाद आज मंगलवार को दिल्ली पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में ले गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान एफएसएल कार्यालय के बाहर तैनात थे।

आफताब की वैन पर हमला

सोमवार शाम करीब 6.44 मिनट पर तलवार लिए लोगों के एक समूह ने आफताब के वैन पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया एक पुलिसकर्मी ने हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए उन पर बंदूक भी तान दी थी। तब से आफताब की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

श्रद्धा मर्डर केस में मिले कुछ नए सुबूत

श्रद्धा मर्डर केस में मामले की जांच कर रही पुलिस को आफताब के फ्लैट के बाथरूम, बेडरूम और किचन से खून के निशान मिले हैं। छानबीन में पुलिस को उसके फ्लैट से कुछ कपड़े भी मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने उन कपड़ों को सीजकर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया है।

सोमवार को पॉलीग्राफ टेस्ट में मांगी सिगरेट

रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों ने आफताब का सोमवार को करीब सात घंटे तक पॉलीग्राफ टेस्ट किया। श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा था कि, उसे सिगरेट पीने की इच्छा हो रही है। उसने एफएसएल विशेषज्ञों से सिगरेट मांगी थी। लेकिन आरोपी को सिगरेट नहीं दी गई। सिगरेट नहीं देने से वह बेचैन सा हो गया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार को भी रहेगा जारी

एफएसएल के उप निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार को भी जारी रहेगा। नार्को टेस्ट की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

यह भी पढ़े - आफताब की वैन पर हमले के 2 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

यह भी पढ़े - श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, दिल्ली में मां-बेटे ने की पिता की हत्या

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय