क्राइम

कश्मीर: शो​पियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान खूंखार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
2 min read
Nov 06, 2018
Hizbul
कश्मीर: शो​पियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान खूंखार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आतंकवादियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सफानगरी गांव को चारों ओर से घेर लिया, इसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए आतंकवादियों की पहचान मुहम्मद इदरीस और आमिर हुसैन के रूप में हुई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से सर्च आॅपरेशन के दौरान सहयोग की अपील की है। सुरक्षाबलों ने लोगों से किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि या शक होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही है। आपको बता दें कि पाक समर्थित आतंकवादी कश्मीर में अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नियंत्रण रेखा पर हर रोज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में नियंतत्रण रेखा पर सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास तेज हो गए हैं। ऐसे में भारतीय सुरक्षाबल आतंकियों के डट कर मुकाबला कर रहे हैं। भारतीय जवान आतंकियों और पाक आर्मी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मन द्वारा किए जा रहे घुसपैठ के सारे प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार बाकूरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

Updated on:
06 Nov 2018 09:12 am
Published on:
06 Nov 2018 09:12 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार