अंबिकापुर

Love Couple Commits Suicide: बहन की ननद से हुआ प्यार, फिर अचानक दोनों की पेड़ में फंदे पर लटकती मिली लाश

Love Couple Commits Suicide: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में युवक-युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, युवती के दुपट्टे के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
2 min read
Love couple commits suicide, Commits suicide, Love affair
Love couple dead body hanging on the tree (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक-युवती (Love Couple Commits Suicide) का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। बताया रहा है कि दोनों रिश्तेदार है। मृतका युवक की बहन की ननद बताई जा रही है। दोनों के बीच कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच उन्होंने यह घातक कदम उठा लिया। दोनों ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरगवां निवासी किशन दास 23 वर्ष की बहन की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में हुई है। किशन का बहन के घर आना-जाना था। इस बीच बहन की ननद अंजलि दास 20 वर्ष से उसका परिचय हुआ। फिर दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे।

इस वजह से उनके बीच प्रेम संबंध (Love affair) स्थापित हो गया था। किशन पिछले करीब डेढ़ माह से रघुनाथपुर क्षेत्र में रहकर काम कर रहा था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे तक किशन अपने घर पर ही था। बुधवार की सुबह सरगवां स्थित आंगनबाड़ी के पास पेड़ पर उसकी और अंजलि की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली।

दोनों ने अंजलि के दुपट्टे के एक-एक सिरे से फांसी (Commits suicide to hang) लगाई थी। यह बात जब युवती के परिजनों को पता चली तो वे भी यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रात में अंजलि भी घर में ही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि देर रात किशन रघुनाथपुर जाकर अंजलि को साथ ले आया होगा।

Love Couple Commits Suicide: पुलिस ने युवती का फोन किया जब्त

दोनों ने किस वजह से फांसी (Commits suicide) लगाई, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। दोनों ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। फिलहाल उदयपुर पुलिस ने युवती का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए उदयपुर अस्पताल भिजवाया। यहां से उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
03 Jun 2026 09:24 pm
Published on:
03 Jun 2026 09:24 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष