Mass Shooting in Bettiah: बेगूसराय और पटना के बाद बिहार के बेतिया से भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने बेतिया में एक वार्ड सदस्य के घर में घुसकर छह लोगों को गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Mass Shooting in Bettiah: बिहार के बेतिया जिले से अंधाधूंध गोलीबारी का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर छह लोगों क गोली मार दी। माास फायरिंग की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अंधाधूंध गोलीबारी की यह घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। बदमाशों ने जिस घर में घुसकर 6 लोगों की गोली मारी, वह स्थानीय वार्ड सदस्य का घर है। गोलीबारी की इस घटना में वार्ड सदस्य भी घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पीठ पर बैग और हाथों में हथियार लिए बदमाश वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल के घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।
गोलीबारी करने वाले बमशाों में से एक अपराधी का वीडियो भी सामने आया है। वह पीठ पर बैग और हाथों में हथियार लिए टहलता नजर आ रहा है। इस गोलीबारी में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल, रुस्तम अंसारी, सुधन मांझी सामिल है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी की सूचना मिलने ही बेतिया सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। इधर मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पारिवारिक विवाद में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
बता दें कि इससे पहले बेगूसराय में एनएच-28 पर बाइकसवार बदमाशों ने 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में 11 लोग जख्मी हो गए थे। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बेगूसराय की घटना के बाद पटना में अवैध बालू खनन के धंधे वर्चस्व को लेकर सैकड़ों राउंड गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।