शुक्रवार दोपहर बाद इस मामले का खुलासा करते हुए बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के साथ-साथ एडीजी हेडक्वार्टर जीएस गंगवार ने मीडिया से बात की। इस दौरान बेगूसराय एसपी ने बताया कि इस मामले में केशव उर्फ नागा, सुमित, चुनचुन और युवराज के रूप में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो देसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त किए गए एक बाइक भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना के वक्त आरोपितों ने जो कपड़े पहने हुए थे, उसे भी बरामद कर लिया गया है, साथ ही 4 मोबाइल भी जब्त किया गया है।