क्राइम

Mumbai Bomb Threat: अमिताभ बच्चन के बंगले समेत तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai Bomb Threat आर्थिक राजधानी के तीन बड़े रेलवे स्टेशन समेत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर को उड़ाने की मिली धमकी से मचा हड़कंप, गुमनाम कॉल के बाद पुलिस अलर्ट
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 12:03 PM IST
Mumbai Bomb Threat

नई दिल्ली। मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों ( Railway Station ) और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan Bungalow ) के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल मुंबई के तीन बड़े रेलवे स्टेशन और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल ( Mumbai Bomb Threat ) के बाद ये कदम उठाया गया है।

मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) को इन स्थानों पर बम रखे जाने के बारे में एक गुमनाम कॉल मिली थी। हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इन इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात फोन आया। इसमें फोन करने वाले ने कहा कि बम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ( CST ), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर रखे गए हैं।

दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी
इस मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच की CIU यूनिट ने राजू कांगने और रमेश शिरसाठ को गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जा रही है।

गुमनाम कॉल मिलने के बाद, रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। हालांकि इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, फिलहाल इन इलाकों में भारी पुलिस की तैनाती की गई है।

फोन कॉल करने वाले से संपर्क नहीं
पुलिस ने बताया कि, जिस नंबर से धमकीभरा कॉल आया था। उस नंबर पर जब दोबारा फोन किया तो, दूसरी ओर से जवाब मिला, अब मुझे परेशान मत करो। ये कहकर उस शख्स ने फोन काट दिया। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ है। पुलिस का अब तक इस फोन कॉल करने वाले शख्स से संपर्क नहीं हुआ है।

Published on: