क्राइम

मुंबई की लोकल ट्रेन में दो पुरुषों की अश्लील हरकतों से मचा हडकंप, वीडियो वायरल

मुंबई की चलती ट्रेन में दो लोगों ने की कुछ ऐसी हरकत कि मच गया हड़कंप, अब जीआरपी कर रही मामले की जांच

2 min read
मुंबई की लोकल ट्रेन में दो पुरुषों की अश्लील हरकतों से मचा हडकंप, वीडियो वायरल

मुंबई। देशभर से महिला, लड़कियों यहां तक की मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ और शर्मनाक हरकतों की खबरें लगातार सामने आ रही है। अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इसी तरह का एक मामला सामने आया है। मामला दरअसल मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का जहां दो लोग अश्लील हरकतें करते दिखे हैं। उनकी इस गंदी हरकत का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस हरकत से आम लोगों में जमकर नाराजगी दिखाई दे रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अब मामले की जांच में जुटी है।

ये है पूरा मामला
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स लोकल के अंदर अन्य साथी पुरुष यात्री के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। 29 सेकंड के मोबाइल वीडियो में ये दोनों शख्स ट्रेन में पायदान पर खड़े नजर आ रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने कानों में इयरफोन भी लागकर मोबाइल में कुछ देख रहा है। वहीं साथ में खड़ा दूसरा शख्स अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें

पीयूष गोयल: रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रथामिकता होगी

वीडियो को देखकर ये पता चलता है कि ट्रेन भायखला की ओर जा रही है। क्योंकि वीडियो में अगले स्टेशन की घोषणा हो रही है जो भायखला बताया जा रहा है। वीडियो कब का है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। इन दो शख्सों की अश्लील हरकत को कैमरे में किसने कैद किया है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वीडियो में ये देखा जा सकता है कि दोनों ही शख्स मोबाइल स्क्रीन पर कुछ ऐसा देख रहे हैं जिसकी वजह से वे अश्लील हरकत कर रहे हैं।

वीडियो के आधार पर होंगी जांच
जीआरपी का दावा है कि जल्द से जल्द ही इन दोनों ही पुरुषों को वीडियो के आधार पर ढूंढ निकाला जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ट्रेन में ऐसी किसी भी तरह की हरकत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें

Video: सफर पर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन से लटका युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे
Published on:
10 Aug 2018 01:07 pm
Also Read
View All